Loading...

ग्राम पंचायत टकोली में वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह का किया आयोजन

PARUL • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टकोली के बूथ नंबर 86 में विश्व वरिष्ठ दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन पर 100 वर्ष की पूर्ण आयु कर चुकी ज्ञानो देवी पत्नी जल्ला राम गांव दगडाह को बूथ लेवल अधिकारी टकोली अभिषेक डोगरा ने घर पहुंच कर टोपी व शाल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत टकोली प्रधान ममता देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर प्रधान ममता देवी का कहना था कि ज्ञानो देवी ने प्रत्येक चुनाव में मतदान किया है‌। ज्ञानो देवी 100 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बावजूद भी आगामी चुनावों में अपनी भागीदारी निश्चित करेगी। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पंचायत प्रधान ममता देवी ने ज्ञानो देवी को बधाई दी, और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की।

पिछले विधानसभा चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा घर द्वारा जाकर वरिष्ठ नागरिकों से मतदान करवाया गया था। जिसमें ज्ञानो देवी ने भी मतदान किया था। प्रधान ममता देवी ने वीएलओ टकोली अभिषेक डोगरा की तारीफ करते हुए कहा कि अपने कार्य के प्रति गंभीर रहने व अपने कर्तव्य एवं निष्ठ छवि के कारण बूथ के प्रत्येक मतदाता तक पहुंच रखते हैं। इस मौके पर पूर्व उप प्रधान राजेश राणा, अश्विनी शर्मा एवं पंचायत सदस्य चैली पंकज कुमार भी मौजूद रहे।