ग्राम पंचायत तरयाम्बली, भगेहड़ व खुड्डी में जागरूक किए मतदाता
HNN/मंडी
आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए ग्राम पंचायत तरयाम्बली, खुड्डी व भगेहड़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी, चौंतडा श्रवण कुमार द्वारा की गई।
उन्होंने लोगों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही उन्होंने लोगों से गाँव के अन्य लोगों को भी जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
ताकि इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाई जा सके। इस दौरान संबंधित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।