Loading...

ग्राम पंचायत लठियाणी में इस दिन लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर….

Ankita • 20 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण, कामगार कल्याण बोर्ड की तरफ से जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत लठियाणी में 25 जुलाई को स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

पंचायत प्रधान जोगिंद्र सिंह शर्मा ने बताया कि शिविर में गांव के कामगार मजदूरों को पंजीकरण के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही मनरेगा में कौन-कौन से कामगार आएंगे, इसके बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकृत लाभार्थियों का स्वस्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी और निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी।