लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में बनेगी सड़क, सत्ती ने किया भूमिपूजन

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 4:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / वीरेंद्र बन्याल, ऊना

छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ग्राम पंचायत टब्बा के तहत ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 20 लाख से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के हर गांव का एक समान विकास किया जा रहा है। हर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्यों से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में 10 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके बनने से लोगों को शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान उपलब्ध होगां। डॉ सिकंदर चौहान के घर से लेकर धर्माणी कॉलोनी तक 2 लाख रुपए से गली का निर्माण किया गया है तथा पार्क से लेकर ओपी शर्मा के घर तक गली के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत हो गए है जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया की 60 लाख रूपए से पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के पूर्ण होने से कॉलोनी की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हर घर के लिए पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।कॉलोनी वासियों ने सड़क के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]