Loading...

ग्रीष्मोत्सव मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए इस दिन तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन…

Ankita 28 Mar 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं के रेन बसेरा में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों की प्रस्तुतियों को लेकर ऑडिशन कल 29 मार्च तक चलेंगे। उसके बाद कोई भी आवेदन पत्र नहीं लिया जाएगा। यह जानकारी उपमंडला अधिकारी गौरव चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि घुमारवीं में 5 से 9 अप्रैल तक होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए जिलेभर के कलाकार घुमारवीं के रेन बसेरा में ऑडिशन देने पहुंच रहे हैं।

ये ऑडिशन 26 से 29 मार्च तक लिए जाएंगे। वहीं 26 मार्च को 35 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं तथा 27 मार्च को 30 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 29 मार्च के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभी कलाकार जो इस ग्रीष्मोत्सव मेले में अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं वे सभी अपने आवेदन पत्र एसडीएम कार्यालय घुमारवी में या फिर रेन बसेरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गठित कमेटी के पास भी जमा करवा सकते हैं।