लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रीष्मोत्सव-2022 की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में राजेश बबलू और दीपक ने नचाए दर्शक

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 3:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

ग्रीष्मोत्सव- 2022 की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड और पहाड़ी गानों के मिक्सचर ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पहले सोलन के लोकल कलाकारों ने मंच संभाला और अपनी गायकी का लौहा मनवाया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में राजेश जिन्हे बबलू के नाम से जाना जाता है, वो स्टेच पर पहुंचे। उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड के गाने गाकर संमा बांध दिया। सबसे पहले उन्होंने किशोर दा का समा है सुहवाना गाना गाकर सभी को नाईटिंस के जमाने में पहुंचा दिया।

उसके बाद इक हसीना थी इक दिवाना था, नीले- नीले अंबर पर, ये जवानी है दीवानी, मेरे सपनों की रानी जैसे सुपरहिट गाने गाकर ऑडियंस को खूब नचाया। वहीं बॉलीवुड गाने के बाद हिमाचली तड़का लगा। सांस्कृतिक संध्या में दीपक जनदेवा ने शराबी आंखे जो तेरी देखी से समा बांध दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी और पंजाबी गाने गाए जिसका दर्शको ने खूब लुत्फ लिया। आज जूनियर एंड सीनियर डांस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न स्कूलो के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

समाज सेवी हरमेल धीमान पहुंचे मुख्यतिथि के रूप में
पांचवी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यतिथि के रूप में समाजसेवी हरमेल धीमान ने शिरकत की इस अवसर पर उन्होंने और कहा कि हिम फ्रेंड्स सोलन के इस प्रयास से सोलन शहर के साथ-साथ प्रदेश के कलाकारों को भी एक प्लेटफार्म मिल रहा है। उन्होंले कहा कि हिम फ्रेंड क्लब पिछले कई सालो से मेले का आयोजन करवा रहा है जो बहुत ही सरहनीय है।

क्लब के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि पांचवी सांस्कृतिक संध्या में राजेश उर्फ बबलू और दीपक जनदेवा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। जबकि अन्य कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुती दी है। मेले में सरकारी प्रदर्शनियां भी लगाई गई। वहीं ग्रीष्म उत्सव में कबड्डी के मैच भी शुरु हो गए है। वीरवार को जूनियर टीमों के दो मैच खेले गए। दिन का पहला मैच बॉयज स्कूल सोलन और सलोगड़ा स्कूल के बीच खेला हुआ।

मैच बहुत ही रोमांचक रहा पहले मैच बराबरी की प्वाइंट पर ड्रॉ हो गया। इसके बाद दोनों टीमों की 5-5 रेड करवाई गई। लेकिन बात नहीं बनी और फिर मैच ड्रा हो गया। इसके बाद गोल्डन रेड हुई। जिसमें सोलन की टीम विजेता रही। जबकि दिन का दूसरा मैच ढोल का जुब्बड़ और सुलतानपुर के बीच खेला गया। यह एक तरफा मैच रहा। इसमें ढोल के जुब्बड़ ने सुलतानपुर की टीम को मात देकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इसके बाद सोलन ए और बी टीम के बीच भी संर्घषपूर्ण मैच हुआ। इसके अलावा भी कई अन्य मैच खेले गए। इसमें जीतने वाली सभी टीमे अगले दौर में प्रवेश कर गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]