ग्रीस की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर ग्रीस में हैं। यहां राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोउलो ने उन्हें सेरिमोनियल वेलकम दिया। मोदी ने कहा- चंद्रयान की सफलता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की है। इससे सभी वैज्ञानिकों और मानवता को मदद मिलेगी। इसके बाद भारत और ग्रीस के बीच डेलिगेशन लेवल डायलॉग शुरू हुआ। इसमें मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं।
इसके पहले एथेंस पहुंचे पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ‘टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर’ पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ग्रीस की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर ’ से भी सम्मानित किया।
इस ग्रीस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड, टेक्नोलॉजी से लेकर डिफेंस को-ऑपरेशन पर चर्चा हुई। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। इससे पहले भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के साथ 12 भारतीय बिजनेसमैन भी एथेंस पहुंचे हैं।