घर की छत से गिरने पर 12 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 5 में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची घर की छत से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल की पहचान 12 वर्षीय हरजिंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरजिंदर कौर बीती शाम अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते- खेलते अचानक छत से नीचे गिर गई और घायल हो गई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पहले सीएचसी संतोषगढ़ ले जाया गया, जहां से उसके परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए।
लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल में हरजिंदर कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया। एएसपी संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच कर रही है।