घर के आंगन से चोरी हुई स्कूटी, मामला दर्ज
कांगड़ा में लाखों की सबसिडी हड़पने का मामला : विजीलैंस ने दर्ज किया केस
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आने वाले भदसाली गांव में घर के आंगन से स्कूटी चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव भदसाली, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार ने रात के समय अपनी स्कूटी घर के आंगन में खड़ी की थी। अगली सुबह जब उसने उठकर देखा तो स्कूटी वहां से गायब थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज कराई।
उसने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी चुराकर ले गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत ने की है।