घर जाते हुए व्यक्ति के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, गई जान….
HNN/ चंबा
जिला चंबा में घर जाते हुए एक व्यक्ति गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र डमरू राम निवासी गांव हडोठा डाकघर चनेड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अर्जुन सिंह अपने घर जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में अचानक पांव फिसलने से वह खाई में जा गिरा। हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट लगी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जब किसी ने उसका शव खाई में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजनों सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।