Loading...

घर जाने को पैसा नहीं, कैसे जाएंगे लोकसभा चुनाव में ड्यूटी

PARUL 29 Mar 2024 Edited 29 Mar 1 min read

होमगार्ड जवानों को सिरमौर जिला में पांच माह से नहीं मिला वेतन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल, निर्वाचन विभाग लगा दी उत्तराखंड चुनाव में ड्यूटी

HNN/नाहन

जिला सिरमौर पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न पुलिस थानों, चौकिया और पुलिस लाइन में तैनात होमगार्ड के जवानों को पिछले 5 माह से ड्यूटी का वेतन जारी नहीं किया गया है। आलम यह है कि अब तो इन होमगार्ड जवानों के पास ड्यूटी पर से घर आने के लिए पैसे भी नहीं बचे हैं। जिला सिरमौर के विभिन्न पुलिस थानों, पुलिस लाइन और पुलिस चौकिया में तैनात करीब 220 होमगार्ड जवानों को पिछले चार माह से ड्यूटी का वेतन नहीं मिला है। 

वही पुलिस थानों में होमगार्ड के जवान कोर्ट के समन पूरे जिले में जाकर तमिल करवाते हैं, उनका वेतन पांच माह से नहीं मिला है। वही निर्वाचन विभाग ने उत्तराखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सिरमौर जिला के होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगा दी है। होमगार्ड के जवान दबी जुबान में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर जाने से मना कर रहे हैं।

होमगार्ड जवानों का कहना है कि अब उनके पास घर जाने के लिए पैसे तो हैं नहीं। उत्तराखंड ड्यूटी पर कैसे जाएंगे। होमगार्ड जवानों ने बताया कि वह पुलिस थाना, पुलिस लाइन और पुलिस चौकिया में पुलिस जवानों के बराबर काम करते हैं। पुलिस के जवानों को हर माह एक और दो तारिक को वेतन मिल जाता है।

जबकि उन्हें चार पांच माह तक वेतन नहीं दिया जा रहा है। आखिर वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करें। उधर जब संदर्भ में जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से बजट नहीं आया है। जैसे ही बजट आएगा, होमगार्ड के जवानों को वेतन प्रदान कर दिया जाएगा।