Loading...

घर पर दबिश कर चिट्टे सहित गिरफ्तार किए भाई-बहन

PARUL • 22 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमचाल प्रदेश की पुलिस की टीम नशा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर रही है। पुलिस द्वारा पकड़े जा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। ताज़ा मामला जिला कांगड़ा के पुलिस थाना डमटाल के तहत छन्नी इलाके से पेश आया है। जहां पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ भाई व बहन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इन दोनों भाई-बहन से 50.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान गोविंदा व उसकी बहन रोशनी देवी के रूप में हुई है।

बता दें कि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ गुप्त सुचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने इनके घर पर अचानक दबिश दी और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके कब्जे से 50.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार किया गया और इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू की गई। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन के द्वारा की गई है।