घर पर मेहमान बनकर आए शख्स ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल में घर पर मेहमान बनकर आए एक शख्स द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की दादी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
आरोपी की पहचान रणजीत राणा के रूप में हुई है जोकि शिमला का निवासी है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शरू कर दी गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी किसी काम के लिए रामपुर आया था। इस दौरान चार सितंबर को वह घर पर मेहमान बनकर रहने आया। वहीं रात के वक्त जब जब बच्ची अपने कमरे में सो रही थी तो शख्स ने नाबालिग से दरिंदगी कर डाली और इसका खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद जैसे तैसे बच्ची ने अपनी दादी को यह सब बताया। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने खबर की पुष्टि की है।
