Loading...

घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पैसे कमाने के चक्कर में व्यक्ति ने गवाएं इतने लाख रुपए…..

Ankita • 26 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन कई तरह से ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन लोग फिर भी इस बारे में जागरूक नहीं हो पा रहे हैं।

मामला जिला ऊना का है, यहां ऊना के अजौली के एक व्यक्ति ने घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पैसे कमाने के चक्कर में लाखों रुपए गवां दिए है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना नार्दर्न रेंज धर्मशाला में करवाई है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने अमृत कौशल निवासी अजौली ऊना ने बताया कि उसे उसके फोन पर घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने का ऑफर टेलीग्राम पर भेजा था, जिसे व्यक्ति ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान व्यक्ति को होटल के प्रचार करने का टास्क दिया गया था। पहले व्यक्ति ने 10,000 रुपये लगाए और शातिरों ने उसके खाते में 15,000 रुपये डाल दिए।

इसके बाद पैसे के लालच में उस व्यक्ति ने और पैसे लगाए, लेकिन शातिरों ने कहा कि अगर उसे अधिक पैसे चाहिए तो कुछ और रुपये लगाने होंगे। इस तरह शातिरों ने व्यक्ति से अलग-अलग टास्कों को पूरा करवाते हुए 13 लाख रुपये की ठगी कर डाली। एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना नार्दर्न रेंज धर्मशाला प्रवीन धीमान ने खबर की पुष्टि की है।