Loading...

घर में घुसकर दंपति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL 26 Mar 2024 Edited 26 Mar 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के तहत कुठियाड़ी गांव में एक घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार निवासी कुठियाड़ी तहसील अंब जिला ऊना थ्री व्हीलर पर सवारियां ढोने का कार्य करता है।

रात के समय वह कुछ सवारियों को छोड़ने लिए टटेहड़ा गांव गया हुआ था। इस दौरान कुठियाड़ी खड्ड में एक कार चालक ने ओवरटेक करने के लिए उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार चालक ने उसका पीछा किया और जब वह घर पहुंचा तो कार चालक भी उसके पीछे वहां पहुंच गया।

जिसके बाद आरोपी उसे धमकाकर चला गया और करीब आधे घंटे बाद करीब पांच लोग उसके घर में घुस गए। उन्होंने पहले उसकी पत्नी को धक्का दिया और फिर पर हॉकी स्टिक के साथ हमला कर दिया। इस दौरान उसे सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।

इसके बाद उसके पड़ोसी वहां पहुंचे तो आरोपी अपनी कार और मोबाइल मौके पर छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।