Loading...

घर में चोरो ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, लाखों की नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ़

PRIYANKA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत आते गांव में चोरों ने कृष्ण आश्रम के पास बने घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़ित परिवार को घर में हुई चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में दिव्यांशु कुमार पुत्र क्रांति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 15 नवंबर को दिल्ली गया हुआ था।

जब वह बीते कल घर वापस आए तो प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे हुए थे और लाखों की नकदी सहित कीमती आभूषण गायब थे। उधर, आईपीएस नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना डमटाल में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।