घर में दबिश देकर चिट्टे सहित गिरफ्तार करी महिला
HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़ के तहत आने वाले शहर में पुलिस ने 20.29 ग्राम चिट्टे सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी महिला की पहचान अमरजीत कौर वार्ड नंबर-3 नालागढ़ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी आवास परिसर में दबिश दी, जहां आसपास से सिरिंज मिली। जिसके बाद उन्होंने एक मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कपड़े के अंदर से 20.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।