घर लौटते समय रेलिंग से टकराई क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार, लगी आग, सिर और पैर में….
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे के बाद कार में आग लग गई और कार पूरी तरह से जल गई।
गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।
उधर, सक्षम हॉस्पिटल के डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है और माथे पर भी चोट है, जिसके चलते उन्हें कुछ टांके लगाए गए हैं।