पेड़ से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/मंडी
जिला मंडी में उपमंडल गोहर के अंतर्गत नांडी गावं में घर से करीब सौ मीटर दूर लापता हुए व्यक्ति का शव पेड़ में लटका हुआ मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भाग चंद पुत्र ज्वाला राम गांव नांडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की मां बैसाखी देवी पत्नी ज्वाला राम ने रात करीब 9 बजे पुलिस थाना में दूरभाष पर सूचना दी कि उनका बेटा भाग चंद घर से कहीं चला गया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने हर जगह उसकी तलाश कर ली है लेकिन उसका कहीं भी कोई पता नहीं मिल रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिस दौरान सडक़ से करीब 150 मीटर दूर खेत में भाग चंद की लाश फेगड़े के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर लटकी हुई पाई गई।
जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और श्रीलाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नेरचौक में पोस्टमोर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।