घर से ड्यूटी जा रहे व्यक्ति के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा, दर्दनाक मौत
HNN/ चम्बा
चम्बा जिले की औड़ा पंचायत के मियाड़ी गला में घर से ड्यूटी के लिए जा रहे व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान व्यक्ति का पैर फिसल गया जिस कारण वह नीचे गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। जब तक उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। इसके साथ ही पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। जानकारी के अनुसार दर्शन (44) पुत्र दुलो राम निवासी गांव पुघेर डाकघर साच जिला चम्बा क्लर्क के पद पर तैनात था।
जब वह घर से ड्यूटी पर जा रहा था तो रास्ते में मियाड़ी गला के पास अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।