घर से निकली थी सहेली की शादी के लिए, जंगल में मिली मृत…
HNN / ऊना
जिला ऊना के जंगलों में एक युवती का शव 2 दिन पहले मृत अवस्था में मिला था। तो वहीं अब उस शव की शिनाख्त हो गई है। युवती की पहचान 21 वर्षीय बलजीत कौर निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवती के पिता राम जी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी, जिसके चलते उसके बेटे ने उसे फोन दिलाया हुआ था। 2 दिन पहले उसकी बेटी घर से अपनी किसी सहेली की शादी में जाने के लिए निकली थी। उसके बाद से उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था।
24 जनवरी को उन्हें सूचना मिली कि अपनी बेटी की जंगल में लाश मिली है। यह सुनते ही परिजन मौके की ओर रवाना हुए। पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर बेटी की हत्या के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया है पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।