Loading...

घियाणा में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जाँच में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला के तहत आते पुलिस थाना घुमारवीं के गांव घियाणा में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान तरुण (26) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव घियाणा डाकघर मोरसिंघी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक की माता संध्या ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। उसका बेटा रोज उसे गाड़ी में औहर पाठशाला छोड़ने व लेने जाता था। लेकिन बुधवार को उसका बेटा उसे लेने नही आया। उसने अपने बेटे को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद वह जब घर पहुंची तो दरवाजे में कुंडी लगी हुई थी। उसने अपने बेटे को बहुत आवाज लगाई, लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नही आया तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की छानबीन कर रही है।