भारत ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में टीम ड्रेसेज स्पर्धा में शीर्ष पर रहकर स्वर्ण पदक के 41 साल के इंतजार को खत्म किया। एड्रेनेलिन फिरफोड पर सवार दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड (चेमक्सप्रो एमरेल्ड) और अनुश अग्रवाला (एट्रो) ने कुल 209.205 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
सुदीप्ति हजेला भी टीम का हिस्सा थीं, लेकिन सिर्फ शीर्ष तीन खिलाड़ियों के स्कोर गिने जाते हैं। चीन की टीम 204.882 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि हांगकांग ने 204.852 प्रतिशत अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। खेल के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने ड्रेसेज स्पर्धा में टीम स्वर्ण पदक जीता।
भारत ने कांस्य पदक के रूप में ड्रेसेज में पिछला पदक 1986 में जीता था। भारत ने घुड़सवारी में पिछला स्वर्ण पदक दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों में जीता था। एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। पदक तालिका में भारत कुल 14 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




