HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में ग्राम पंचायत पंचायत पटेर के वाह रणौता गांव के सुनीत सिंह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें सुनीत ने भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास कर समूचे क्षेत्र को गर्व महसूस करवाया है। सुनीत सिंह ने बताया कि बचपन से उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना था। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर परीक्षा को पास किया। सुनीत की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय पाठशाला से हुई है।
वह घुमारवीं और मंडी के निजी स्कूल से भी पढ़े और 12वीं की पढ़ाई सोलन से पूरी की। आगे की पढ़ाई सोलन और पालमपुर से की। उन्होंने कॉमन विधि प्रवेश परीक्षा पास की और पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। कानून में मास्टर डिग्री इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से प्राप्त की। वह बास्केटबाल खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की बास्केटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सुनीत की माता कमलेश कुमारी गृहिणी हैं और पिता सोहन सिंह भारतीय वायु सेना से जूनियर वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

