HNN/बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक मस्जिद के निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ है। नगर परिषद घुमारवीं ने मस्जिद में बिजली-पानी के नए कनेक्शन न देने और पुराने कनेक्शन को काटने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई संवेदना संस्था के सवाल उठाने के बाद की गई है।
मस्जिद कमेटी को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अगर 15 दिन में मस्जिद कमेटी निर्माण कार्य पर जवाब नहीं दे पाई या मस्जिद द्वारा दिया गया जवाब असंतोष जनक पाया गया तो आदेशों के मुताबिक बिजली, पानी कनेक्शन काटा जाएगा। मस्जिद कमेटी ने उप मंडलीय अधिकारी के समक्ष पेश होकर मस्जिद की जमीन की निशानदेही सहित जमीन के अन्य जरूरी कागजात उपलब्ध करवाने के लिए अर्जी दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि मस्जिद कमेटी की तरफ से निशानदेही, जमीन संबंधी अन्य कागज मुहैया करवाने के लिए अर्जी मिली है। मस्जिद कमेटी के उपप्रधान डॉ. कर्मदीन ने कहा कि जल्द जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। नगर परिषद के जेई प्रशांत ने कहा कि मस्जिद कमेटी को अपना पक्ष रखने तथा मस्जिद में किया जा रहे निर्माण कार्य संबंधी दस्तावेज पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group