चंडीगढ़-धर्मशाला मार्ग पर बस और कार में हुई टक्कर, सड़क पर काफी देर लगा लंबा जाम
HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला ऊना में चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क पर एमसी पार्क के सामने का है, यहां एक बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री और कर सवार भी सुरक्षित हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया था।
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एमसी पार्क के सामने बनी क्रॉसिंग से होकर एक कार यू टर्न ले रही थी। इसी दौरान मुख्य सड़क पर आ रही बस की कंडक्टर साइड से टकरा गई। कुछ देर बहसबाजी के बाद मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस से दोनों पक्षों को शांत करवाया।
करीब आधे घंटे बाद यातायात दो दोबारा सुचारू करवा दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और केस दर्ज नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।