चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर पलटी बस, हादसे में 3 यात्री….

Bus overturned on Chandigarh-Dharamshala highway, 3 passengers in the accident.

HNN / ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 3 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में सवार यात्रियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सीटीयू की बस (CH 01AG-1472) कांगड़ा के 32 मील से चंडीगढ़ वापस जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही बस पनोह पहुंची अचानक उसकी रफ्तार तेज हो गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में करीब 9 यात्री सवार थे, जिनमें से तीन यात्रियों को आंशिक चोटें आई है।

उधर, डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों के बयान दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि हादसे का प्रथम दृष्टया कारण बारिश के चलते सड़क पर स्किड होना माना जा रहा है।