लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जीप से बरामद हुई अवैध देसी शराब, आरोपी गिरफ्तार

PARUL | 24 नवंबर 2023 at 7:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में पुलिस की टीम ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर एक जीप से अवैध देसी शराब की 100 पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी जीप चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बेली राम निवासी गांव व डाकघर निहरी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पुंघ में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने एक जीप को जांच के लिए रोका। जीप की तलाशी पर उसमें से ऊना नंबर वन ब्रांड देसी शराब की 100 पेटी बरामद की गई। जब पुलिस चालक शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे तो चालक कोई भी दस्तावेज पेश न कर पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने जीप सहित शराब को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है और शराब कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी। इसको लेकर भी जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]