चंडीगढ़-मनाली एनएच 22 घंटे बाद हुआ बहाल, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

HNN/ मंडी

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे आखिरकार 22 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। वहीं मार्ग के बहाल होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। बता दे आज सुबह करीब 5:00 बजे से केएमसी कंपनी के ठेकेदार 4 एग्जावेटर, एक ब्रेकर और दो जेसीबी मशीनों के साथ मलबा हटाने में जुटे हुए थे।

इसी दौरान आज 3:00 बजे के करीब मार्ग को बहाल किया गया। बता दें कि छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा था, जबकि बड़े वाहनों को यहीं रोककर रखा गया था।

गौरतलब हो कि भूस्ख़लन होने से बीती शाम चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास अवरुद्ध हो गया था। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई थी। जिससे कि सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।