Loading...

चंडीगढ़-मनाली एनएच: 4 मील के पास हुआ भारी भूस्ख़लन, यातायात बंद

Ankita • 13 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर तबाही मचा रही है। प्रदेश में बारिश के चलते भूस्ख़लन का सिलसिला भी अभी तक जारी है। राज्य में हर जगह मार्ग बहाल करने के लिए मशीनें लगी हुई है परन्तु बार-बार पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण मार्ग बंद हो रहे है। सैकड़ों मार्ग बंद होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भारी भूस्ख़लन के कारण बंद हो गया है। इस बार हाईवे 6 मील के अलावा 4 मील के पास भी बंद हुआ है। 4 मील के पास पहाड़ी का बहुत बड़ा हिस्सा दरक कर हाईवे पर आ गिरा है। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने भी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और एनएचएआई व केएमसी कंपनी को स्थिति सामान्य होने पर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए है।