HNN/ मंडी
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 6 मील के समीप वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। वहीं मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि भारी लैंडस्लाइड के कारण मार्ग पिछले कल रात 8 बजे से पूरी तरह बंद हो गया था।
लैंडस्लाइड के कारण मार्ग पर भारी मलबा व बड़े-बड़े पत्थर आ गए थे। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जनि नुक्सान नहीं हुआ है।

