लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंडीगढ़ मनाली हाईवे की तरफ जा रहे हैं तो हो जाए सावधान, अवरुद्ध हुआ एनएच,फंसे हजारों वाहन

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

यदि आप मनाली या चंडीगढ़ मनाली हाईवे की तरफ जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो जरा एक बार सोच लें क्योंकि प्रदेश में हो रही भारी बरसात के कारण यह मार्ग एक या दो नहीं बल्कि तीन जगहों से अवरुद्ध हो गया है। जिसका कारण भूस्खलन है। इसके कारण हाईवे पर सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
परेशानी की बात यह है कि कुल्लू मनाली जाने वाला वैकल्पिक मार्ग पहले से ही अवरुद्ध पड़ा है।जिसके कारण पर्यटकों समेत स्थानीय लोग बुरी तरह से फंस गए हैं।

देर शाम को मंडी के चार मील, सात मील और खेतीनाला के समीप भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं। खेतीनाला के समीप बाढ़ आने के कारण पूल के ऊपर से पानी बहने लगा और साथ ही पहाड़ से पत्थर भी गिरने शुरू हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मनाली जाने वाले वैकल्पिक मार्ग के भी बंद होने के कारण यह समस्या और भी बड़ी हो गई है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग को खोलने के काम में परेशानी आ रही है। बारिश रुकने के बाद ही मार्ग को खोला जा सकता है।

वही एएसपी सागर चंद्र ने लोगों को वापिस लौट जाने या फिर कही सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या आती है तो वह आपदा प्रबंधन के नंबर पर भी संपर्क कर सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]