Loading...

चंदन तस्करी का गिरोह सक्रिय, अब 16 पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

SAPNA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में इन दिनों चंदन तस्करी का गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। रात के अंधेरे में तस्कर उक्त चंदन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। बड़ी बात तो यह है कि उक्त तस्करों को अभी तक पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं गया है।

बता दें कि अब एक बार फिर गिरोह ने ज्वालामुखी के तहत वार्ड नंबर छह में एक व्यक्ति की मलकीयत भूमि से 16 चंदन के पेड़ काट डाले। जगदीश लाल कौंडल निवासी वार्ड नंबर-6 जब अपनी जमीन पर गया तो उसने देखा कि 16 चंदन के पेड़ कटे हुए थे जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

बता दें, इससे पहले चंदन तस्करों ने बीते 16 नवम्बर को अर्जुन नागा मंदिर ज्वालामुखी के निकट रहने वाले राकेश कुमार और त्रिपुरारी मिश्रा की जमीन से मध्यरात्रि को 4 चंदन के पेड़ काटे थे। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि चंदन तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।