Loading...

चंद्रयान-3 मिशन पर महाक्विज की शुरुआत, सर्वश्रेष्ठ विजेता को मिलेगा इतने रुपए का इनाम……

Ankita • 5 Sep 2023 • 1 Min Read

अगर आप भी छात्र या शिक्षक हैं तो आपके लिए एक महाक्विज की जानकारी लेकर आए हैं, जिसमें भाग लेकर आप 1 लाख तक के नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट जीत सकते हैं। अगर आप भी इस क्विज में भाग लेना चाहते हैं और भारत सरकार और इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा पुरस्कृत होना चाहते हैं तो आज हम आपको इस क्विज में भाग लेने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा चंद्रयान 3 मिशन को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतारा गया था, और इसके कारण दुनिया भर में भारत को बधाई दी जा रही है। इस बीच भारत सरकार की ओर से चंद्रयान 3 महाक्विज का आयोजन किया गया है। बता दें कि क्विज के सर्वश्रेष्ठ विजेता को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। जरूरी बात यह है कि इस क्विज में सभी भारतीय हिस्सा ले सकते हैं।

क्विज में कैसे हिस्सा ले सकेंगे?
क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को https://www.mygov.in/ पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। इसमें प्रोफाइल अपडेट रखनी होगी। अधूरी प्रोफाइल वाले उम्मीदवार क्विज के लिए योग्य नहीं होंगे। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करेगा, क्विज शुरू हो जाएगी। इसमें 10 सवालों का जवाब 300 सेकंड में देना होगा।

कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। क्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से ज्यादा बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा। क्विज में हिस्सा लेने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। इसे डाउनलोड किया जा सकता है। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

क्विज़ के विजेता की पुरस्कार राशि

  1. प्रथम पुरस्कार विजेता को 1,00,000 (एक लाख रुपए ) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  2. दूसरे विजेता प्रतिभागी को 75,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  3. तीसरे विजेता को 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  4. अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को 2,000 रुपए के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  5. अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं को 1,000 रुपए (केवल एक हजार रुपए) के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।