लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वीडियो- चंद सेकेंड में ही धराशायी हुआ नोएडा का ट्विन टावर

SAPNA THAKUR | 28 अगस्त 2022 at 3:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नोएडा के सेक्टर 93-A स्थित सुपरटेक का ट्विन टावर चंद सेकेंड में ही धराशायी हो गया। तय समय पर सायरन बजने के साथ ही विस्फोट हुआ और कुछ ही सेकेंड में बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बता दें कि यह ट्विन टावर मात्र आठ सेकंड में जमींदोज हुआ और कई मीटर तक धूल का गुबार फैला। देश में पहली बार इतनी ऊंची बिल्डिंग को जमींदोज किया गया है। नियमों को ताक पर रखकर इस गगनचुंबी इमारत का निर्माण किया गया था।

Noida

इस बिल्डिंग को बनाने वाले सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ एमराल्ड कोर्ट के बायर्स ने अपने खर्च पर एक लंबी लड़ाई लड़ी। इसके बाद कोर्ट ने ट्विन टावर को गिराने का फैसला सुनाया था। वहीँ, मौके पर पुलिस से लेकर एनडीआरएफ, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद रही। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पानी के टैंकर मौजूद हैं जिनसे पानी का छिड़काव किया गया। एंटी स्मॉग गन भी लगाई गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]