चंबा और कांगड़ा जिला के चयनित अग्निवीरों के अंतिम परिणाम घोषित
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में चंबा और कांगड़ा जिला से चयनित अग्निवीरों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि अग्निवीर क्लर्क ऑनलाइन लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि चयनित अग्निवीरों अपना परिणाम भारतीय सेना के अधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। उन्होंने कांगड़ा और चंबा जिला के सभी चयनित अग्निवीरों से अनुरोध किया है कि 06 अक्टूबर 2023 को सुबह 08:00 बजे सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर मे दस्तावेज संबंधित आगामी कार्यवाही हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित हो।
