चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में इस दिन होगा क्रिकेट मैच…
HNN/ चंबा
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला चंबा के मतदाताओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 19 मई को ऐतिहासिक चौगान मैदान में क्रिकेट मैच करवाया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत होने वाले क्रिकेट मैच में डीसी-11 और एसपी-11 की टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
लोकतंत्र के इस महापर्व में जनसाधारण की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए जिले में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाना देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।