चंबा-घरमानी रूट की एचआरटीसी बस बीच रास्ते में हांफी, सवारियां हुई परेशान
HNN/ चंबा
हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बस बीच रास्ते में ही हांफ गई। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि इसी रूट पर पिछले कई दिनों से परिवहन निगम की बसें खराब पड़ी है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर आरएम चंबा को कई बार अवगत करवाया गया, इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और हर रोज तीन पंचायतों के लोगों को निगम की खराब बसों में सफर करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चंबा-घरमानी रूट पर गांव काठना के पास परिवहन निगम की बस खराब हो गई। इससे बस में सवार लगभग 40 से अधिक सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ यात्री निजी टैक्सी तो कई पैदल यात्राकर अपने दिनचर्या के कार्य के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार चंबा-घरमाणी रूट पर पिछले कई दिनों से निगम की खराब बसें भेजी जा रही हैं।