राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में हिमाचल की महिला रग्बी टीम को अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 70वीं प्रतियोगिता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की महिला रग्बी टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस प्रोत्साहन पर टीम के खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधन ने उनका आभार जताया। टीम का कहना है कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साह भी मजबूत हुआ।
नई दिल्ली
प्रतियोगिता के दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की महिला रग्बी टीम के खिलाड़ियों को स्नेह और आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित किया। समाजसेवी पवन चौधरी के खेलों के प्रति प्रयासों और लगाव के चलते खिलाड़ियों को यह अवसर मिला। टीम से जुड़े सदस्यों ने कहा कि इस प्रोत्साहन ने खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए नई ऊर्जा का संचार किया है। कोच, हेड ऑफ डेलिगेट और टीम मैनेजर ने भी अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया।
टीम की ओर से दिव्यांशी, कृतिका, शगुन, तन्वी, शानवी, आयुषी, सिरमौर की आराध्या, कुल्लू की गुंजन, मंडी की चितरंजना, कांगड़ा की अर्शिया, बिलासपुर की नैन्सी और शिमला की रिधिमा सहित सभी महिला खिलाड़ियों ने मिले प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान मिले इस समर्थन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे हिमाचल प्रदेश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने को उत्साहित हैं।