लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंबा में फटा बादल, फसलों को भारी नुक्सान

PRIYANKA THAKUR | 16 जून 2022 at 10:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जिला चंबा में बुधवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश के साथ चुराह के ऊपरी क्षेत्रों में बादल फट गया। बादल फटने से लोगों की नगदी फसलें तबाह हो गई। इतना ही नहीं बादल फटने से कई घरों में पानी और मलबा चला गया। जिसके चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़के मलबे से भर गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टेपा और गुइला में देर शाम बादल फट गया। बादल फटने से इन पंचायतों के लोगों द्वारा लगाई गई मक्की की फसल खेतों में ही नष्ट हो गई है। वही , भारी ओलावृष्टि से किसानों की नगदी फसलों को भारी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि से पल भर में किसानों के खेतों ने सफेद चादर ओढ़ ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ओलावृष्टि ने किसानों के खेतों में नगदी फसलों के पौधे जड़ से ही नष्ट कर दिए हैं। उधर, उपायुक्त ने राजस्व विभाग से नुक्सान की रिपोर्ट मांगी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]