Loading...

चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास हुआ भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद

Ankita 10 Mar 2024 Edited 10 Mar 1 min read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बता दें पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते विभागीय टीम मार्ग बहाली का काम अभी शुरू नहीं कर पाई है।

जानकारी के मुताबिक, बालू के पास पहाड़ी दरकने से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम चुकी है। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस वक्त पहाड़ी दरकी उस दौरान मार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। अगर वाहनों की आवाजाही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक ने बताया कि बताया कि जल्द ही मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।