चकनाचूर हुआ रूस का चांद पर पहुंचने का सपना, दक्षिणी ध्रुव के पास क्रैश हुआ लूना-25
रूस का चांद पर भेजा गया स्पेसक्राफ्ट लूना-25 चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो चुका है। रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने यह बात मान ली है। रूसी स्पेस एजेंसी ने कहा कि उनसे गलत पैरामीटर्स सेट हुए। अपने डेटा एनालिसिस में गलती हुई जिसकी वजह से यान गलत ऑर्बिट में गया और क्रैश हो गया। रूस अब एकदम से चांद पर जाने का मिशन नहीं बना सकता।
उसका सपना चकनाचूर हो चुका है। रूसी स्पेस एजेंसी ने कहा कि कल लूना-25 से संपर्क साधने में दिक्कत आई थी। इसके बाद उससे संपर्क साधने के कई प्रयास किए गए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रॉसकॉसमॉस ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार लूना-25 असली पैरामीटर्स से अलग चल गया था।
तय ऑर्बिट के बजाय दूसरी ऑर्बिट में चला गया जहां पर उसे जाना नहीं चाहिए था। इसकी वजह से वह सीधे चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास जाकर क्रैश हो गया। रूस ने करीब 47 साल बाद चांद पर कोई मिशन भेजा था। लेकिन उसका पांच दशक पुराना सपना अब नहीं रहा। लूना -25 को लेकर दावा किया जा रहा था कि वह चंद्रयान-3 से पहले चांद पर लैंड करेगा. लेकिन यह क्रैश लैंडिंग होगी, इसका अंदाजा रूसी स्पेस एजेंसी को भी नहीं थी।