Loading...

चकलू-राजनगर हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार, एक की मौत

PRIYANKA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / चंबा

हिमाचल के चंबा जिले में चकलू-राजनगर हाईवे पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय शक्ति प्रसाद निवासी गांव कोटला डाकघर सरोल तहसील चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चकलू-राजनगर हाईवे पर एक गाड़ी नंबर एचपी (73-9066) का अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाडी सीधा सड़क से करीब 500 मीटर नीचे रावी नदी के किनारे जा गिरी। गाड़ी में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौत हो गई है।

हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उन्होंने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।