Loading...

चट्टान के नीचे दबने से 17 भेड़-बकरियों की हुई मौत

Ankita • 25 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भरमौर की चौबिया पंचायत के सेरकाओ गांव के बग्गी नाले में 17 भेड़-बकरियां चट्टान के नीचे दब गई, जिस कारण उनकी मौत हो गई है। इस घटना में भेड़पालक सूरजन राम पुत्र चतरो राम को लाखों का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजन अपनी भेड़-बकरियों को लेकर बग्गी नाले की तरफ गया हुआ था। इस दौरान अचानक ही पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान आ गई। चट्टान की चपेट में 17 भेड़-बकरियां आ गई। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पशुपालन विभाग की टीम और चिकित्सक को दी गई। सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृत भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।