चम्बा : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 381 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार
HNN/चम्बा
चम्बा जिले में नशे के खिलाफ छेड़ अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता हासिल हो रही है। भरमौर-पठानकोट एनएच पर परेल पुल के समीप महिला पुलिस थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 381 ग्राम चरस सहित एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी से चरस की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। बता दें कि बीते दिन भी एक युवक को परेल के पास 1.368 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा गया था।