HNN/चम्बा
जिला प्रशासन चम्बा के सौजन्य से जनसाली आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा की ओर से संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रसम में संतुलित आहार की टोकरिया वितरित की गई।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी चंबा राकेश चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पीरामल फाउंडेशन से विपिन कश्यप द्वारा नवजात बच्चे के जीवन के शुरुआती एक हज़ार दिनों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्वास्थ्य विभाग से डॉ हितेश हेल्थ शिक्षक तथा डॉक्टर मेघा ने अनियमित तथा मासिक धर्म के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में तथा 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group