चरस की खेप सहित युवक गिरफ्तार

CHARAS-1.jpg

HNN/ सोलन

जिला सोलन स्थित दाड़लाघाट के छामला गांव में पुलिस ने नशे की खेप सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी की पहचान लाल चंद निवासी छामला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशे की खेप हो सकती है।

सूचना के आधार पर दाड़लाघाट पुलिस की टीम थाना प्रभारी सुभाष कुमार की अगुवाई में स्यार, छामला, चमाकड़ी पुल के पास गश्त पर निकली। गश्त के दौरान पुलिस ने छामला गांव में एक चाय की दुकान पर छापा मारा तो दुकानदार से 56 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ सुभाष कुमार ने बताया कि जिला में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर नशे की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।