चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया स्कूटी चालक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना पंचरुखी की टीम ने एक युवक से 500 ग्राम चरस बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार निवासी दैहण पालमपुर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंचरुखी की पुलिस टीम ने सलियाणा चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान वहां एक स्कूटी को तलाशी के लिए रोका गया। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उन्हें आरोपी से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।