चरस तस्करी मामले में आरोपी को मिला इतने दिन का रिमांड….
HNN/मंडी
जिला मंडी में चौंतड़ा पुलिस ने चरस के साथ पकड़े आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड हासिल की है। आरोपी की पहचान पस्सल निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, चौंतड़ा पुलिस ने आरोपी को 106.63 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें आरोपी चरस तस्कर पर पहले से ही करीब दो साल पहले चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुके अश्वनी कुमार पर मारपीट के दो अन्य मामले भी दर्ज हैं।
चरस तस्करी के आरोप में आरोपी पर यह पांचवां मामला है। पुलिस चौकी चौंतड़ा के एएसआई संजीव कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है।