Loading...

चरस तस्करी मामले में इतने दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे 2 आरोपी….

PARUL 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपियों की पहचान संजय ठाकुर निवासी ग्रामंग-2, तहसील व जिला कुल्लू और कुंद राम, निवासी गांव चिरपना, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने 23 मार्च को बड़ा भूइन में संजय ठाकुर के कब्जे से 350 ग्राम चरस और गड़सा में नाके के दौरान आरोपी कुंद राम के कब्जे से 956 ग्राम चरस बरामद की थी। जिसके बाद उन्होंने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

अदालत ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड दिया। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।